परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा – जैसलमेर

0
4
परशुराम जन्मोत्सव

परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

जैसलमेर। शहर में रविवार को परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पिछले करीब एक महीने से इस शोभायात्रा की तैयारी की जा रही थी। जिसको लेकर जिले भर में ब्राह्मण समाज के साथ बैठकें ली गई। इसके साथ ही पोकरण व फलोदी से भी ब्राह्मण समाज के बंधु परशुराम जयंती पर शोभायात्रा मे हिस्सा लेने जैसलमेर पहुँचे जिसे कार्यक्रम ओर अधिक भव्य हो गया। रविवार को सुबह अमरसागर प्रोल से शोभायात्रा का आगाज हुआ। हजारों की संख्या में ब्राह्मणों द्वारा शोभायात्रा में भाग लिया गया। अमरसागर प्रोल से रवाना हुई शोभायात्रा गांधी चौक, मुख्य बाजार, गोपा चौक, आसनी रोड, गुलासतला रोड से होती हुई गड़ीसर चौराहे पहुंची। इसके बाद मुक्तेश्वर महादेव मंदिर जाकर शोभायात्रा समाप्त हुई।

वही मुक्तेश्वर मंदिर में कार्यक्रम की आयोजन कमेटी द्वारा पोकरण फलोदी से आए ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनो का स्वागत,अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया।शोभायात्रा में सजे धजे ऊंट, घोड़े, झांकियां,भजन मंडलियां, डीजे व ढोल नगाड़े, युवक- युवतियां व सफेद कुर्ता-पायजामा के बाद सिर पर केसरिया साफा पहने पुरुषों ने शोभायात्रा को अलग ही रूप दे दिया। श्री परशुराम धाम सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें झांकियों ने शहर में हर किसी का मन मोह लिया। जैसलमेर में रविवार को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा के आने के दौरान सड़क के दोनों तरफ लोग पुष्प लिए इंतजार करते दिखाई दिए। इसके बाद शोभायात्रा आने पर पुष्पवर्षा कर ब्राह्मणों का जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम पुष्करणा भवन के बाहर पुष्करणा न्याती ट्रस्ट जिलाध्यक्ष कमलकिशोर ओझा के नेतृत्व में ट्रस्ट सदस्यों द्वारा कमल के फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया गया।तत्पश्चात गांधी चौक पर में भाजपा नेता आईदान सिंह ने,हजुरी समाज ने समाज के गणमान्य जनता के नेतृत्व ने जमकर स्वागत किया।गोपा चौक में महिला आयोग सदस्य अंजना मेघवाल सहित महिला टीम ने स्वागत किया।दूसरी ओर समाजसेवी मनोहरसिंह जोधा ने युवाओं का विशेष स्वागत कर सभी में जोश का संचार हो गया। गड़ीसर प्रोल पर केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिससे शोभायात्रा के बाद सड़कें पुष्पों से अट गई। ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुरामजी जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा पर गड़ीसर प्रोल पर अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ मंत्री सालेह मोहम्मद की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर गर्मी में ज्यूस भी पिलाया। मंत्री ने कहा कि जैसलमेर में भाईचारा आज भी कायम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here