एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी..!! – शिव

घर से कुछ ही दूर पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी..!!

बाड़मेर (शिव)। थार के रेगिस्तान में आत्म हत्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आखिर इतनी जल्दी क्यों मौत को गले लगा रहे हैं आजकल के युवा ? पिछले कुछ दिनों में बाड़मेर जिले से लगातार आत्म हत्या के मामले सामने आ रहे हैं शुक्रवार को भी एक प्रेमी युगल के साथ मरने का मामला सामने आया हैं। घटना की जानकारी अनुसार चार साल पहले हुई विवाहिता की शादी के बाद दो बच्चों की मां बनने के बाद भी प्रेम का मामला सामने आया हैं। जानकारी अनुसार घटना बाड़मेर जिले के शिव तहसील के गांव काश्मीर सुरजानिया तलाई के पास की है। जहां एक विवाहिता ने अपने घर से करीब 500 मीटर दूर ओरण में अपने प्रेमी युवक के साथ एक ही फंदे से लटकर सुसाइड किया है। घटना की जानकारी मिलने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार रामदेरिया काश्मीर गांव निवासी खरथाराम (22) पुत्र हनुमानराम गुरुवार को दोपहर के समय बाड़मेर शहर जाने का कहकर घर से निकला था। वहीं, विवाहिता कमला (25) पत्नि पप्पूराम रात को बिना बताए घर से निकल गई थी। दोनों ने रात के समय में विवाहिता के घर से कुछ ही दूरी पर एक ही फंदे से लटकर दोनों ने सुसाइड कर लिया। आज शुक्रवार सुबह जब गांव के लोग वहां से गुजर रहे थे। तब दोनों के शवों को लटका देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया। जानकारी लगने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एफएसएल टीमें को बुलाया है। प्रथम दृष्टया दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था।

विवाहिता की चार साल पहले हुई शादी :-

प्राप्त जानकारी अनुसार विवाहिता कमला की शादी चार साल पहले हुई थी। विवाहिता की दो बच्चियां है। इसका पति खेती बाड़ी करता है। वहीं मृतक खरथाराम कमठा कारीगर है और उसी गांव का रहने वाला है। दोनों के घरों में करीब 7-8 किलोमीटर दूर है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के बीच फोन पर संपर्क हुआ है।

इनका कहना हैं :-

घटना के बारे में ग्रामीणों से सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचक कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं एफएसएल टीम को बुलाया है। घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे है।

:- रामप्रतापसिंह  (थानाधिकारी पुलिस थाना शिव)

Share This Article
Leave a comment