मेरी बहनों की समस्याएं मुझे पता हैं, इन्हे सहूलियत मिले इसके प्रयास करूंगी: डॉ. प्रियंका चौधरी

ग्रामीण महिलाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम
सौ से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, किए विचार व्यक्त, जाना बचत का महत्व।

बाड़मेर। रूमादेवी फाउंडेशन व ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान द्वारा बाड़मेर की महिलाओं के लिए चलाए जा रहे “शी इज डिजिटल इंडिया” मुहिम के तहत डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करने व उन्हे मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम बलदेव नगर स्थित रुमादेवी क्राफ्ट सेंटर के प्रांगण में डॉ. प्रियंका चौधरी के मुख्य आतिथ्य व डॉ. रूमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

»

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रूमा देवी व हस्तशिल्पी महिलाओं द्वारा बधावों गीत के साथ की गई।

डॉ. प्रियंका चौधरी को डॉ. रूमा देवी द्वारा चुनरी ओढाकर व अन्य उपस्थित महिलाओं द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि महिला अगर ठान ले तो बुलंदियों को छु सकती है, यह बात रूमा देवी ने सच करके दिखाई है। इन्होंने सुई-धागे को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है, इसके लिए पूरे बाड़मेर की तरफ से इनका धन्यवाद करती हूँ।
संस्थान द्वारा निर्माणाधीन रूमादेवी सुगणी देवी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चवा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की इसका कार्य प्रारंभ हुआ था तो बहुत खुशी हुई थी की यहाँ की प्रतिभाओं को भी निखरने का मौका मिलेगा।

»

उन्होंने बाड़मेर विधानसभा चुनाव जीत का जिक्र करते हुए कहा की यह बाड़मेर की महिलाओं की जीत है। साथ ही उन्होंने कहा की बाड़मेर की मेरी बहनों की समस्याएं मुझे पता है, जिले में पानी की समस्या है, यह समस्या सुलझे इसके लिए प्रयास करूंगी।
उन्होंने कहा की गांवों में टांके पानी की समस्या के समाधान के लिए हैं, लेकिन कुछ महिलाएं पारिवारिक समस्याओं से तनावग्रस्त होकर इनका गलत इस्तेमाल कर रहीं हैं। हम विचार कर रहें हैं की आने वाले समय में गांवों की महिलाओं की समस्याएं सुलझाने के लिए 5 से 10 गांवों पर एक काउंसलिंग सेंटर शुरू करें।
उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया की वह उन्हे अपनी बहन समझ कर अपनी समस्या बता सकती हैं।

कार्यक्रम में मौजूद क्रिसेंट म्यूचूअल फंड कंपनी के निदेशक भूषण वाणी ने महिलाओं को बचत का महत्व बताते हुए म्यूचूअल फंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि यहाँ की नारियाँ सक्षम हैं, वह बचत व निवेश कर आर्थिक सक्षम भी बन सकतीं हैं। महिलाएं एसआईपी के रूप में हर महीने छोटा-छोटा निवेश कर बड़ी बचत कर सकती हैं।

»

रूमादेवी फाउंडेशन की निदेशक डॉ. रूमा देवी ने ग्रामीण महिलाओं को बेहतर काम करने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के विचार भी जाने।

संस्थान सचिव विक्रम सिंह ने कहा की रूमादेवी ने पूरे देश का नाम रोशन किया है, महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कल उनका जिक्र किया तथा उनके लिए तालियाँ भी बजवाई। आप महिलाएं भी अपने आप को कम नहीं समझें, आप अपने गाँव का नाम रोशन तो कर ही सकती हैं।

»

कार्यक्रम में इन्होंने भी रखे अपने विचार :-

  • कार्यक्रम में शैलेश माधवी ने बचत व निवेश पर अपने विचार व्यक्त किए।
  • लक्षित मिर्धा ने कविता के माध्यम से तथा आयुषी ने डिजिटल साक्षरता की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
  • कार्यक्रम का मंच संचालन जसवंत सिंह डूडी ने किया।
  • कार्यक्रम में महिलाओं को उपहार देकर भी प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित :-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी के साथ ही क्रिसेंट म्यूचुअल फंड कंपनी के डायरेक्टर भूषण वाणी तथा शैलेश माधवी, वैभव मुसल्ले गणेश मोरे, मुक्ता गोगटे, प्रधान खरताराम, रूमादेवी फाउंडेशन डायरेक्टर डॉ. रूमा देवी, विक्रम सिंह, फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

Share This Article
Leave a comment