राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023 का आयोजन 23 जून से प्रस्तावित – जैसलमेर

 

जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक विभिन्न खेलों में पंजीयन कराने का किया आह्वान

जैसलमेर, 19 मई। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की अनुपालना में ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल का आयोजन किया जाना 23 जून से प्रस्तावित है।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण ओलम्पिक खेल के तहत विभिन्न खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिसमें ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन तक, ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 5 दिन तक, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 3 दिन तक एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिवस तक आयोजित होगी। इसी प्रकार शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत नगर पालिका/नगर परिषद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 6 दिन तक, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 3 दिन तक एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 3 दिन तक आयोजित होगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलिबॉल, फुटबॉल, खो-खो (महिला वर्ग) शूटिंग बॉल (पुरूष वर्ग), रस्सा-कस्सी (महिला वर्ग) खेलों का आयोजन होगा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलिबॉल, फुटबॉल (पुरूष वर्ग), खो-खो (महिला वर्ग), बास्केटबॉल, ऐथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर) खेलों का आयोजन होगा। इन खेल प्रतियोगिताओं में सभी आयुवर्ग के खिलाड़ी अपना पंजीयन करवाकर खेलों में भाग ले सकते है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर तथा शहरी क्षेत्र में नगर पालिका क्षेत्र, नगर परिषद क्षेत्र के निवासी भाग ले सकते है। इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सम्बन्धित क्षेत्र, राजकीय विद्यालय, निजी विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, क्रीडा परिषद के स्टेडियम एवं उपलब्ध खेल मैदानों पर आयोजन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि इन खेल प्रतियोगिताओं के लिए समितियां निर्धारित की गई हैं, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर समिति में संयोजक सम्बन्धित ग्राम पंचायत के सरपंच संयोजक होंगे। वहीं प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक राजकीय विद्यालय, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी व शरीरिक सदस्य होंगे। इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय समिति में सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी संयोजक, पुलिस उप अधीक्षक, ब्लॉक विकास अधिकारी, ब्लॉक षिक्षा अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि, खेल अधिकारी का प्रतिनिधि व शरीरिक षिक्षक सदस्य होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका/नगर परिषद स्तर समिति में जिला कलेक्टर/उपखण्ड अधिकारी संयोजक, अधिषाषी अधिकारी/आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपअधीक्षक पुलिस, ब्लॉक षिक्षा अधिकारी/सीडीईओ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि, जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि सदस्य होंगे।

जिला कलेक्टर ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट https://rajolympic.rajasthan.gov.in पर प्रारम्भ हो गया है, इस पर कोई भी व्यक्ति जन आधार कार्ड विवरण डालकर अपना पंजीयन करवा सकते है। जिला कलेक्टर ने जिले के हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल 2023 के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कर खेलों में भाग ले।

Share This Article
Leave a comment