लूनी नदी में पानी के बहाव का लिया जायजा जिला कलक्टर पुरोहित का बालोतरा और सिवाना दौरा – बाड़मेर

लूनी नदी में पानी के बहाव का लिया जायजा जिला कलक्टर पुरोहित का बालोतरा और सिवाना दौरा

जिला कलक्टर पुरोहित का बालोतरा और सिवाना दौरा

बिपरजॉय के बाद भारी बारिश से नुकसान का किया आकलन

लूनी नदी में पानी के बहाव का लिया जायजा

बाड़मेर, 21 जून। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और भारी बारिश से उत्पन्न हालात का जायज़ा लेने बुधवार को बालोतरा प हु चे। इस दौरान उन्होंने लूणी नदी में पानी की भी समीक्षा की।
जिला कलेक्टर पुरोहित बुधवार सायं बालोतरा पहुचे, जहां उन्होंने बिपरजॉय चक्रवात तूफान के बाद के
भारी बारिश से उत्पन्न हालातों की जानकारी ली। उन्होंने बालोतरा लूणी नदी में पानी की आवक व बहाव का भी जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की, नदी, नाड़ी व जल भराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं।
उन्होंने उपखण्ड कार्यालय बालोतरा में अधिकारियों से लिया फीडबैक। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विन के पंवार व उपखण्ड अधिकारी बालोतरा विवेक व्यास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लूनी नदी में पानी के बहाव का लिया जायजा जिला कलक्टर पुरोहित का बालोतरा और सिवाना दौरा
लूनी नदी में पानी के बहाव का लिया जायजा जिला कलक्टर पुरोहित का बालोतरा और सिवाना दौरा

जिला कलेक्टर बालोतरा के बाद सिवाना गए। इस दौरान पुरोहित ने वहा हुए खराबे और नुकसान आकलन किया और विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ख़ासकर क्षेत्र के विभिन्न जल भराव एवं वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और इस बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वर्षाकाल के मद्देनज़र जरूरी तमाम उपायों के प्रति अधिकारियो को गंभीर रहने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां जल भराव को देखा।
जिला कलक्टर ने स्थानीय लोगों से चर्चा कर हुए खराबे और नुकसान तथा क्षेत्र की जरूरतों व समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली।

लूनी नदी में पानी के बहाव का लिया जायजा जिला कलक्टर पुरोहित का बालोतरा और सिवाना दौरा
लूनी नदी में पानी के बहाव का लिया जायजा जिला कलक्टर पुरोहित का बालोतरा और सिवाना दौरा

उन्होंने अधिकारियो को बिपरजॉय की वजह से हुए खराबे को विस्तृत सर्वे तुरंत पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीणों से मानसून के दौरान सतर्क रहते हुए नदी, नालों, तालाब और खड़ी न से दूर रहने एव सभी प्रकार की सावधानियों का पालन करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर दृष्टि से मुस्तैद है और हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत है। साथ ही उनके नुकसान का पूरा और सही सर्वेक्षण कराया जाएगा और उन्हे उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment