बाड़मेर की लूटेरी दुल्हन का साथी गिरफ्तार – जोधपुर

बाड़मेर की लूटेरी दुल्हन का साथी

बाड़मेर में एक दुल्हन शादी की दूसरी रात 3 लाख रुपए और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने दुल्हन के साथी आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आरोपी की बीते 3 माह से तलाश थी।

बाड़मेर शहर के ढाणी बाजार मोहल्ला में जैन मंदिर के पास रहने वाले सूरजमल (32) पुत्र शंकरलाल जैन ने कोतवाली थाने में 3 अक्टूबर 2023 को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक सूरजमल की रिश्तेदार गौरी पत्नी अमित डोसी ने 4 माह पहले अर्जुन उर्फ प्रतीक सागर निवासी जी- 72 होली का चौक, लखारा बाजार (जोधपुर) से संपर्क करवाया था।

अर्जुन ने खुद को व्यापारी बताया था। अर्जुन ने उसे शादी का झांसा देते हुए रागिनी (30) के लिए अच्छे लड़के की तलाश की बात कही। सूरजमल ने बताया कि उसकी भी शादी नहीं हुई है। अर्जुन ने रागिनी से शादी 30 सितंबर को सूरजमल की शादी करवा दी। रागिनी पुत्री श्याम बहादुर दिगवार निवासी सरवट खानी, रविदास मोहल्ला (यूपी) के साथ तीन-चार अन्य लोग माता-पिता बनकर आए।

ASI लादूराम के मुताबिक :-

  • दुल्हन रागिनी को पुलिस ने लूणी रेलवे स्टेशन से उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। दुल्हन के साथ शादी का झांसा देने वाले साथी संजय मजूमदार निवासी कमला नेहरू नगर, प्रताप नगर जोधपुर से गिरफ्तार किया है। उसे
  • पीसी रिमांड पर लिया गया है। झूठी शादी रचाकर दुल्हन घर पहुंची और गहने व रुपए लूट कर भाग गई थी। झांसा देकर शादी करवाने में संजय शामिल था।
  • शादी की दूसरी रात भागी दुल्हन, दुल्हन को तीन माह पहले रेलवे स्टेशन से किया था गिरफ्तार।
  • शादी की दूसरी रात भागी रागिनी

पुलिस के अनुसार :-

1 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे दबे पांव रागिनी घर की छत पर पहुंची। कमरे में रखे गद्दे और तकियों को छत से नीचे सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद वह उन गद्दों पर कूदी और फरार हो गई। अलमारी में रखे 3 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी की ज्वेलरी साथ में ले गई। सुबह करीब 4.30 बजे जब सूरजभान की आंख खुली तो देखा कि रागिनी घर में नहीं थी। इसके बाद रिश्तेदारों को फोन किया और मामले की जानकारी दी।

GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा :-

पुलिस की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में रेलवे स्टेशन लूणी पर घूम रही महिला से पूछताछ की। इस 30 वर्षीय महिला ने अपना नाम रागनी बताया। उसने बताया कि वह गांव कर्मकीला पुलिस थाना बगेला जिला रोहतास बिहार में रहती है। बाड़मेर में उसने शादी की थी। जीआरपी पुलिस ने पकड़कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

Share This Article
Leave a comment