105 पुलिस अधिकारियों व जवानों को किया सम्मानित – आईजी

रेंज स्तरीय प्रोग्राम में आईजी ने 105 पुलिस वालों को किया सम्मानित

बाड़मेर। पुलिस लाइन में रेंज स्तरीय दो दिवसीय समारोह का आगाज बीती रात को सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ हुआ। प्रोग्राम में जोधपुर रेंज के आईजी जयनारायण शेर ने शिरकत की। मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा सेरेमनी परेड का आयोजन किया गया। आईजी ने परेड मार्च का निरीक्षण कर पुलिस जवानों की हौंसला अफजाई की और इस दौरान आईजी जयनारायण ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 105 अधिकारियों व जवानों को सर्वोत्तम, अति उत्तम, उत्तम सेवा चिन्हों व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

आईजी
बेहतरीन कार्य करने वाले 185 पुलिस अधिकारियों व जवानों को किया सम्मानित:-
दरअसल, जोधपुर रेंज स्तरीय समारोह का आगाज बाड़मेर पुलिस लाइन में सोमवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। पुलिस लाइन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी जयनारायण रहे। बाड़मेर कलेक्टर लोक बंधु, एसपी दिगंत आनंद सहित जिलेभर के कई पुलिस अधिकारी सांस्कृतिक प्रोग्राम में मौजूद रहे। सोमवार शाम 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान राजस्थानी गानों पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जिले के कई लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एक्सीडेंट केस में तत्काल मदद कर लोगों की जान बचाने वाले सक्रिय लोगों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। डूगेरो का तला के हरेंद्र डूगेर को आईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पुलिस के मुखबीर और अन्य घटनाओं में पुलिस का सहयोग करने वाले साथियों को सम्मानित किया गया।
105 पुलिस अधिकारियों व जवानों का किया सममान
नवनिर्मित आरक्षी भवन एवं डिस्पेंसरी का किया उद्घाटन:-
पुलिस लाइन में नवनिर्मित आरक्षी भवन एवं डिस्पेंसरी भवन का उद्घाटन मंगलवार आईजी जयनारायण, जिला कलक्टर लोकबंधु, एसपी दिगंत आनंद ने किया। इसके बाद रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें पुलिस के जवानों सहित अन्य सिविल लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पुलिस लाइन में पुलिस फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसका पुलिस अधिकारियों ने अवलोकन किया।

105 पुलिस अधिकारियों व जवानों का किया सममान

105 पुलिस अधिकारियों व जवानों का किया सममान:-
जय नारायण शेर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज रेंज स्तरीय पुलिस दिवस समारोह में जोधपुर रेंज के 105 पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया गया। पुलिस की लंबी सेवा अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य रहा उन सभी का हौसला अफजाई करने के लिए सर्वोत्तम व उत्तम व अति उत्तम सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सेवा मेडल उनकी वर्दी पर लगाया जाता है। वर्दी पर लगे सेवा मेडल के कारण उन्हें विशेष आयोजनों में उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाता है। इस सम्मान से पुलिसकर्मियों ने कार्य के प्रति मनोबल बढ़ेगा और उनका यह सम्मान मोटिवेशन का काम करेगा।

Share This Article
Leave a comment