प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों नागरिकों का भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प : कैलाश चौधरी

बाड़मेर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगातार संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने संसदीय क्षेत्र की बाड़मेर विधानसभा के विभिन्न स्थान पर सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान दिलीप पालीवाल, रमेशसिंह इन्दा, दाऊलाल कुमावत, चन्दनसिंह राजपुरोहित, जालूराम बेनीवाल, बलवन्तसिंह भाटी, बांकाराम चौधरी, लक्ष्मण सियाग, कुम्भाराम चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि ,कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

संसदीय क्षेत्र में प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने लिया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बाड़मेर विधानसभा के विदासर, जालीपा, हरसाणी फांटा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

संसदीय क्षेत्र के बाड़मेर में ग्राम पंचायत विदासर, जालीपा, हरसानी फांटा सहित विभिन्न ग्रामीण स्थान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों एवं स्वागत समारोहों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ने भारत के विकसित राष्ट्र के संकल्प के तहत एक बड़े पड़ाव को पार कर लिया। 10 करोड़ से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। इनमें से 7.5 करोड़ लोगों ने 2047 तक एक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हम सबके सामने रखा है। यह संख्या विकसित भारत के साझा दृष्टिकोण के साथ देश भर के लोगों को एकजुट करने की बेजोड़ क्षमता का संकेत देती है।

Share This Article
Leave a comment